अमेरिका में एक साथ छोड़ा गया 22 उपग्रह सरगुजा संभाग की धरती से भी आया नजर... आसमान में कतारबद्ध चमकीली वस्तु को देख अचरज में रहे लोग....
By -
जुलाई 25, 2023
0
अंबिकापुर। अमेरिका की एक निजी कंपनी द्वारा रविवार को एक साथ छोड़े गए 22 सेटेलाइट सरगुजा संभाग के विभिन्न इलाकों से भी आसमान में उड़ते हुए देखे गए। रविवार को देर शाम मैनपाट, लखनपुर, मेंड्राकला सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों ने आसमान पर एक कतार में जाती चमकीली वस्तु देखा तो अचरज पर पड़ गए। लोगों ने कहा उन्होंने आसमान में ऐसा नजारा इससे पहले नही देखा। टिमटिमाते, अलग अलग रंगों के साथ यह कतार चल रही थी। लोगों ने इसकी तस्वीर मोबाइल पर कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। लोग इस घटना को लेकर तरह तरह का अनुमान लगा इसे खगोलीय घटना से भी जोड़कर देख रहे थे मगर बाद में वैज्ञानिकों ने सही जानकारी देकर लोगों की उत्सुकता शांत की। पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अनिल सिन्हा ने बताया कि रविवार को अमेरिका में निजी कंपनी द्वारा 22 उपग्रह छोड़ा गया था, यही उपग्रह लोगों को आसमान पर नजर आया, उन्होंने किसी दूसरे खगोलीय घटना की संभावना से इंकार किया।
Tags:




