नए जैसा चमकाने का झांसा देकर बदमाशों ने सोने व चांदी का जेवरात किया पार.... शहर की एक महिला हुई शिकार... लंबे समय बाद इस तरह की घटना ने गृहणियों की निंद उड़ाई....

नए जैसा चमकाने का झांसा देकर बदमाशों ने सोने व चांदी का जेवरात किया पार.... शहर की एक महिला हुई शिकार... लंबे समय बाद इस तरह की घटना ने गृहणियों की निंद उड़ाई....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बाईक से पहुंचे बदमाशों ने एक घर पर जेवर साफ करने का झांसा देकर पार कर दिया। लंबे समय बाद हुए इस वारदात ने गृहणियों की निंद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में ठग, महिला के सामने ही फरार हो गए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः सम्मोहन कर यह ठगी की गई। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दोनो बदमाशों ने महिला को झांसा दिया की वे पुराने जेवर की सफाई नए जैसे कर देते हैं, जिससे महिला ने उन्हे सोने व चांदी का जेवर साफ करने दे दिया था, थोड़ी देर में दोनो बदमाश जेवर लेकर चले गए और महिला उन्हे देखती रह गई। घटना की शिकायत पर पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पड़ताल कर रही है। कैमरे में दो युवक बाइक में बैठकर जाते नजर आ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)