शौच के लिए महान नदी की ओर गए ग्रामीण नजारा देख उल्टे पांव भागे.. खबर पर पुलिस पहुंची तो वह भी रह गई हक्का बक्का... थोड़ी -थोड़ी दूरी पर मिला 45 साल के पुरुष व 15 - 20 साल की युवती का शव, दो से तीन दिन पहले मौत की आशंका...! पुलिस जांच में जुटी.... किस इलाके में हुई घटना पढ़ें पूरी खबर....

शौच के लिए महान नदी की ओर गए ग्रामीण नजारा देख उल्टे पांव भागे.. खबर पर पुलिस पहुंची तो वह भी रह गई हक्का बक्का... थोड़ी -थोड़ी दूरी पर मिला 45 साल के पुरुष व 15 - 20 साल की युवती का शव, दो से तीन दिन पहले मौत की आशंका...! पुलिस जांच में जुटी.... किस इलाके में हुई घटना पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0


 

सूरजपुर(ब्यूरो) भूपेंद्र राजवाड़े। ओडगी थाना क्षेत्र के ग्राम गायत्री के निकट महान नदी में आज प्रातः शौच के लिए गए ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए जब उनकी नजर पानी पर तैरते दो शव पर पड़ी। जिससे ग्रामीण उल्टे पांव लौट गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक पुरुष की आयु लगभग 40 से 45 और मृतिका की आयु करीब 15 से 20 वर्ष होने का अनुमान  है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनो मृतकों  का आपस में रिश्ता पिता - पुत्री का है अथवा कुछ और इसका खुलासा उनका पहचान होने के बाद ही हो पाएगा। घटना के संबंध में ओडगी प्रभारी  रमेश चंद्र राय ने बताया कि ग्राम चंदौरा के समीप निजी पावर प्लांट के नीचे की ओर ग्राम गायत्री से गुजरे महान नदी में आज शनिवार को ग्रामीणों द्वारा अज्ञात महिला, व पुरुष का शव मिलने की जानकारी दी गई थी। खबर पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को नदी से बाहर निकला गया। वहां मौजूद ग्रामीण दोनो मृतकों की पहचान नहीं कर पाए। दोनो शवों को बरामद कर मार्चयुरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का अनुमान है कि कहीं और से दोनो शव बह कर आएं होंगे, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दो से तीन दिन पूर्व मौत की  आशंका जताई गई है।

रविवार को आयेगी अंबिकापुर की एफएसएल टीम 

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। इस मौत के पीछे अन्य कारण तो नही है, इसकी औपचारिक जांच के लिए अंबिकापुर की एफएसएल टीम रविवार को ओडगी आयेगी। शवों को ओडगी अस्पताल के मार्चयूरी में रखा गया है। 

कहीं हत्या तो नही


दो शव मिलने के इस मामले में हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। यह भी अनुमान  है कि बारिश के मौसम में महान नदी में पानी का बहाव काफी तेज  होता है, जिससे नदी पार करते समय बह जाने से मौत और शव के यहां पहुंच जाने की भी संभावना है।  पुलिस का कहना है कि हर पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है, मृतकों की पहचान के लिए जिला व बाहर के थाना , चौकी के गुम मामलों की भी पड़ताल करते हुए मृतकों के पहचान की कोशिश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)