अनुवांशिक महामारी सिकलसेल का चेन तोड़ने अब शादी के पहले वर और वधू का होगा सिकल कुंडली मिलान ...... पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन अभियान का शुभारंभ... , डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भी स्वास्थ्य अमले से अभियान में जुट जाने किया आह्वान...

अनुवांशिक महामारी सिकलसेल का चेन तोड़ने अब शादी के पहले वर और वधू का होगा सिकल कुंडली मिलान ...... पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन अभियान का शुभारंभ... , डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भी स्वास्थ्य अमले से अभियान में जुट जाने किया आह्वान...

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
। आज पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम का आग़ाज़ किया । इस विशेष अभियान के तहत सिकल कुंडली का मिलान करने के बाद ही दोनो पक्ष को वर - वधू का विवाह कराने प्रोत्साहित किया जायेगा ताकि रक्त की कमी के इस अनुवांशिक जानलेवा बीमारी का चेन तोड़ा जा सके। इधर अभियान के शुभारंभ अवसर पर सभी राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्र से पूरी जनता ऑनलाइन के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुई , इसी क्रम में सभी हितग्राहियों को सिकल सेल की स्क्रीनिंग कार्ड दिया जाएगा ।मुख्य रूप  शादी से पहले   सिकल कुंडली का मिलान करके ही शादी करने पर जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री  के कार्यक्रम के बाद  उप मुख्यमंत्री  टीएस सिंह देव ने भी पूरी प्रदेश की जनता को ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित किया और सभी से आग्रह किया कि सिकल सेल को जड़ से मिटाने के लिए सिकल कुंडली जरूर मिलाएं क्योंकि ये बीमारी मां बाप से ही बच्चे में आती है   अनुवांशिक बीमारी होती है। इसी क्रम में पूरे प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से आज सिकलिंग जांच किया गया और सभी हितग्राही को पीसीसी कार्ड वितरित की गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस सिसोदिया , प्रभारी डॉ आयुष जायसवाल , सीपीएम डॉ अमीन फिरदौसी ,   डॉ पुष्पेंद्र राम एवम सिकल सेल के जिला नोडल डॉ श्रीकांत सिंह व अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)