पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने राजपात्रित पुलिस अधिकारियो सहित थाना,चौकी प्रभारियों की बैठक ले पेंडिंग अपराध के प्रतिशत मे कमी लाकर अपराध नियंत्रण करने दिए निर्देश.... गुम युवतियों को बरामद करने के भी सख्त निर्देश दिए गए... एसपी ने विशेष अभियान के तहत एक महीने में 16 नाबालिगो के बरामद करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित.... सेवानिवृति पर 4 वरिष्ठ कर्मचारियों को दी गई विदाई.....

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने राजपात्रित पुलिस अधिकारियो सहित थाना,चौकी प्रभारियों की बैठक ले पेंडिंग अपराध के प्रतिशत मे कमी लाकर अपराध नियंत्रण करने दिए निर्देश.... गुम युवतियों को बरामद करने के भी सख्त निर्देश दिए गए... एसपी ने विशेष अभियान के तहत एक महीने में 16 नाबालिगो के बरामद करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित.... सेवानिवृति पर 4 वरिष्ठ कर्मचारियों को दी गई विदाई.....

khabrigullak.com
By -
0

 

 


अंबिकापुर
।  पलिस अधीक्षक सरगुजा  सुनील शर्मा द्वारा पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर मे जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियो समेत थाना /चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर थानावार आपराधिक प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पेंडिंग मामलो के प्रतिशत मे कमी लाकर बेहतर पुलिसिंग करते हुए अपराध नियंत्रण करने के दिशा निर्देश दिए गए,साथ ही थाना/चौकी प्रभारियों को लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही मे तेजी लाने, महिला एवं नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही करने  हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा गुमशुदा नाबालिगो की बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे विशेष अभियान मे की गई कार्यवाही को सराहा गया गया विदित हो कि सरगुजा पुलिस द्वारा गत माह मे 16 नाबालिग बालिका/बालिकाओं को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं,गुम इंसानो एवं गुम बालक/बालिकाओं के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 
गुंडा , बदमाशों पर रखें पैनी नजर 

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व जिले मे समंस वारंटो की तमिली मे अभियान चलाकर कार्यवाही करने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की संख्या बढ़ाकर आपराधिक प्रकरणों मे लगातार संलिप्त अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए । निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों पर लगातार पैनी नजर बनाये रखने हेतु भी निर्देशित किया गया हैं, चोरी के मामलो मे शामिल पूर्व के सभी आरोपियों का डाटा संधारण करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि वर्तमान के मामलो मे संलिप्तता पाये जाने पर सख़्ती के साथ तत्काल कार्यवाही की जा सके । 

इन कर्मचारियों को दी गई विदाई

समीक्षा बैठक के दौरान जिले मे कार्यरत 4 पुलिस अधिकारी कर्मचारी को उनके 62 वर्ष की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर उप पुलिस अधीक्षक  अरविन्द मिंज, निरीक्षक दिनेश साहू, सहायक उप निरीक्षक इसदोर एक्का, आरक्षक रेमिस तिर्की को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी सेवानिवृत पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों से आत्मीयता से बात कर विभाग के अनुभव को साझा किया साथ ही सेवानिवृति के बाद की योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत अधिकारियो कर्मचारियों को पुलिस विभाग का अभिन्न अंग बताते हुए किसी भी प्रकार की समस्या मे तत्काल अवगत कराने की जानकारी दी गई, सभी सेवानिवृत अधिकारियो कर्मचारियों को समीक्षा बैठक के दौरान ही पेंशन आदेश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)