युवा व्यवसाई द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रताड़ना की पुष्टि होने और नामजद एफआईआर के बाद भी चार दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस न तो आरोपियों के नाम का खुलासा कर पाई और न ही किसी को पकड़ पाई....!, वरिष्ठ अधिकारी कह रहे संदिग्धों से हो रही है पुछताछ... इधर लेटलतीफी से परिजनों में रोष.......

युवा व्यवसाई द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में प्रताड़ना की पुष्टि होने और नामजद एफआईआर के बाद भी चार दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस न तो आरोपियों के नाम का खुलासा कर पाई और न ही किसी को पकड़ पाई....!, वरिष्ठ अधिकारी कह रहे संदिग्धों से हो रही है पुछताछ... इधर लेटलतीफी से परिजनों में रोष.......

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
। सूरजपुर  के एक होटल में युवा व्यवसाई हंस राज अग्रवाल द्वारा फांसी लगा आत्म हत्या कर लिए जाने के मामले में सुसाइड नोट से प्रताड़ना की पुष्टि होने व 6 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर किए जाने के चार दिन गुजर जाने के बाद भी सूरजपुर एक भी आरोपी को नही पकड़ पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है मगर इस बहुचर्चित मामले का विस्तृत खुलासा कब होगा पुलिस इसे स्पष्ट नही कर पाई है। इधर शादी के एक दिन पूर्व युवा व्यवसाई द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिजनों में पहले से ही मातम पसरा हुआ है वहीं नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नही किए जाने से परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों में रोष भी देखा जा रहा है। विदित है कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है कि यह सारा मामला सट्टेबाजी और जुआ के साथ लेनदेन विवाद से जुड़ा हुआ है। संभवतः मृतक और आरोपियों के तार महादेव एप से भी जुड़े हुए थे। छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी उनका जाल फैला हुआ था। पुलिस द्वारा एक करोड़ से अधिक के लेनदेन विवाद और प्रताड़ना को आत्महत्या का कारण बताते हुए 6 लोगों पर अपराध दर्ज किया गया था, मगर इस मामले में पुलिस के द्वारा अभी तक न तो किसी भी आरोपी के नाम का खुलासा किया गया है और न ही किसी की गिरफ्तारी ही हुई है। इस मामले में सूरजपुर एसपी आई कल्याण अलीसेला ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र मामले जा विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)