स्वयं को स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर सायबर ठगों ने 6 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार ...साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही.... अन्य आरोपियों की भी तलाश है जारी.....

स्वयं को स्टेट बैंक का कर्मचारी बताकर सायबर ठगों ने 6 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार ...साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त कार्यवाही.... अन्य आरोपियों की भी तलाश है जारी.....

khabrigullak.com
By -
0




अंबिकापुर।  सायबर ठगों द्वारा स्वयं को बैंक का अधिकारी बता  अखिलानंद राजवाडे पिता सियम्बर राम  47 वर्ष ग्राम कंचनपुर अम्बिकापुर से 6 लाख रूपए की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने भोपाल से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि  दिनांक 13 मई 23 को  ठगी के शिकार अखिलानंद के द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें कॉल करने वाले अज्ञात युवक द्वारा स्वयं को एस.बी.आई. बैंक का कर्मचारी होना बताकर लोन कार्ड बंद करने के नाम पर झांसे मे लेकर ओटीपी प्राप्त कर 599500 रूपये की ठगी किया गया हैं, प्रार्थी के रिपोर्ट पर  धारा 420,34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु भोपाल मध्यप्रदेश रवाना किया गया था जो संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ठगी के मामले मे उपयोग किये गए खाते के अनुसार खाताधारक की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम चंदन पंथी पिता खूबचंद पंथी उम्र 39 वर्ष साकिन वेयर हाउस के सामने शिवनगर भोपाल का होना बताया गया जो आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताया कि एक अन्य युवक विकास पासी के माध्यम से कमीशन राशी के लालच में बैंक खाता खुलवाकर अपना बैंक खाता एवं एटीएम कार्ड घटना कारित करने वाले अन्य आरोपियों को प्रदान करता हैं, मामले मे विकास पासी आत्मज फूलचंद पासी उम्र 23 वर्ष साकिन कैची छोला माता की मड़िया भोपाल की भी घेराबंदी कर पकड़ा गया जो आरोपी से पूछताछ करने पर कमीसन राशी के लालच मे अन्य लोगो का खाता खुलवाकर खाता एवं एटीएम अन्य आरोपियों को प्रदान करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, मामले मे अन्य आरोपियों का पता तलाश जारी है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अम्बिकापुर उप निरीक्षक रुपेश नारंग,सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अनुज जायसवाल, रुपेश महंत शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)