अंबिकापुर। राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज अंबिकापुर में आज एनएसयूआइ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य के द्वारा कुछ मांगों को तत्काल पूर्ण किया व शेष मांग दो दिवस के अंदर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्रमुख मांगों में स्व. लरंग साय बालक छात्रावास में सीटी कैमरा लगाए जाने, परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाने, महाविद्यालय मे रेगुलर छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र एडमिशन के अनुसार जल्द से जल्द बनाए जाने, छात्रावास में इंटरनेट की सुविधा को बढ़ाया जाए। 34 MB को बढ़ा कर 2 GB किए जाने, महाविद्यालय के साइट पर हो रहे परेशानियों को सुधारे जाने की मांग शामिल है। इस अवसर पर गौतम गुप्ता, रजत सिंह, अनमोल बारी, राहुल पाठक, सुरज कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
अभिषेक गुप्ता, राजेश, सोमू, आशीष साहू, नंद कुमार यादव एवं अन्य महाविद्यालय के छात्र उपस्थित था।




