सर्व आदिवासी समाज ने आज इन मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में शासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी गिरफ्तारी... पढ़ें पूरी खबर...

सर्व आदिवासी समाज ने आज इन मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में शासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी गिरफ्तारी... पढ़ें पूरी खबर...

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज सरगुजा के द्वारा आज विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी गई। कोतवाली पुलिस  प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर कलाकेंद्र मैदान में बनाए गए अस्थाई जेल में ले गई, जिन्हे बाद में जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। प्रदर्शकारियों के द्वारा आरोप लगाया गया है हसदेव बचाओ आंदोलन कर रहे लोगों पर दबाव बनाने के लिए अनुचित तरीके से एफआईआर किया गया,  यह एफआईआर निःशर्त वापस होना चाहिए, पेशा कानून का पालन होना चाहिए, जहां आदिवासियों की संख्या 82 प्रतिशत है वहां की भर्तियों के लिए पुराना भर्ती रोस्टर का पालन  होना चाहिए।  इन्ही सब मुद्दों को लेकर समाज के लोगों ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान अनुक सिंह टेकाम, देव प्रसाद खलखो,  छत्रपाल सिंह मराबी, दिलीप टोप्पो , अनूप टोप्पो, माधुरी सिंह मरकाम आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)