झमाझम बारिश से नाला में आया उफान.... पुलिया के बहने से ब्लाक मुख्यालय से ढाई दर्जन गांवों का संपर्क टूटा... जाने कहां हुई घटना पढ़ें पूरी खबर.....

झमाझम बारिश से नाला में आया उफान.... पुलिया के बहने से ब्लाक मुख्यालय से ढाई दर्जन गांवों का संपर्क टूटा... जाने कहां हुई घटना पढ़ें पूरी खबर.....

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर। झमाझम बारिश से भैयाथान विकासखंड के कोलुहा नाला में उफान के कारण पुलिया के ढह जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जिसके चलते बड़सरा - करौंदा मुड़ा सहित दो से  ढाई  दर्जन गांवों का ब्लाक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रभावित ग्रामों में बड़सरा,  घूई पारा,  कुरीडीह, भांवराही, सहित अन्य ग्राम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में नाला के उफान पर रहने और पुलिया के जर्जर हो जाने के कारण पुलिया बही। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों सहित ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। दूसरे मार्ग से लगभग 6 किमी की दूरी बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)