बतौली। संकुल केंद्र मंगारी विकासखंड बतौली के एसएमसी व पालकों ने कमाल करते हुए 18 बाई 18 के मंच का निर्माण कर दिया। जिसे आज संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव के दौरान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सुगिया मिंज, अध्यक्ष जिला मिशन समन्वयक रवि शंकर तिवारी, विशिष्ट अतिथि सरपंच सुंदर मिंज सहित अन्य अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि ने मंच निर्माण की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया, उन्होंने प्रेरित करने वाले सीएसी लव गुप्ता के पहल की सराहना की। जिला मिशन समन्वयक रवि तिवारी ने कहा कि सरगुजा जिला में समुदाय के द्वारा किया गया इतना बड़ा मंच का निर्माण शायद पहला है साथ ही उन्होंने कहा कि मंगारी संकुल निरंतर कई वर्षों से नवाचार कर रहा है। बहुत तरह के नवाचार यहां हुए हैं जिसकी चर्चा राज्य में भी कई बार हुई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के ड्रेस कोड की भी सराहना की । साथ ही संकुल समन्वयक जिनके मार्गदर्शन में यह सब हो रहा है उनकी भी सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाइट से मीना शुक्ला, पुष्पा सिंह, पूनम सिंह ने कहा कि कई बार के निरीक्षण में यहां के बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता चाहे वह गणित हो पहाड़ा हो, स्पीड रीडिंग हो या कुछ और गतिविधि सभी में यहां के बच्चे बेस्ट हैं। श्रीमती पुष्पा ने नवाचारी संकुल के रूप में मंगारी के शिक्षकों शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी विकास खंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद मेशपाल ने कहा कि प्रेरित होकर इस तरह से मंच का निर्माण करना अपने आप में विलक्षण है । यह पूरे राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मेरी उम्मीदों और विश्वास पर यहां के शिक्षक व समन्वयक सदैव खरे उतरते हैं। उन्होंने कर्मचारियों के ड्रेस कोड जिसमें काले कलर के हाफ जैकेट को देखकर कहा कि आपको व आपके संकुल को किसी की नजर ना लगे। यह अत्यंत संतोषप्रद और ऊर्जा दायक है । आप सबों का उत्साह कभी कम ना हो। और लगातार आप लोग यूं ही कार्य करते रहें। कार्यक्रम को सरपंच मंगारीजीवंती कुजुर , एपीसी दिनेश शर्मा , प्राचार्य बतौली प्रसन्ना केरकेट्टा, प्राचार्य आत्मानंद बतौली राजेश गुप्ता एबीईओ श्रीमती इंदु तिर्की, लेक्चरर श्रीमती सुषमा गुप्ता ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सुनील चतुर्वेदी शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक द्वारा संकुल के सभी बच्चों को कापी प्रदान किया गया। मंच निर्माण के लिए एसएमसी के अध्यक्ष सदस्य व पालकों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक मनमोहन राम , गंगेश्वर पैकरा , देव मती , बलराम भगत, सुश्री लिली मोरिस , विनोद दास, जमुना नायक, स्वयंसेवी शिक्षिका शांति को सम्मानित करने के साथ ही स्पीड रीडिंग कंपटीशन में राज्य में स्थान बनाने वाली प्राथमिक शाला कोरवा पारा की बच्ची पूजा कोरवा , पहाड़ा स्पेशलिस्ट अरुण कुमार और रंजना सहित अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन सीआरटी सुरेश साहू और समन्वयक लव गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनिल कच्छप, श्री नंदकएश्वर, परविंद गुप्ता, संदीप पाण्डेय, धनंजय सिंह, अभय गुप्ता, प्रधान पाठक राम कुमारी दीवान, मंजुला शांता टोप्पो , शशि सरोज बरवा, सुमति सिंह, मंजुला तिर्की, सरिता इक्का, सिंधिया रानी भगत, रामेश्वरी सिंह, श्रीमती अन्नपूर्णा, आनंद राम , वीरेंद्र भगत , सबल साय आदि उपस्थित रहे।
मंगारी संकुल केंद्र के अभिभावकों और एसएमसी ने एकजुटता से मंच निर्माण का किया कमाल... शाला प्रवेश उत्सव में हुआ शुभारंभ.... अतिथियों ने इसे अनुकरणीय पहल बताया....
By -
जुलाई 19, 2023
0
Tags:




