रायपुर। बदमाशों ने पहले एक युवती के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी कर दी, मामला जब थाने तक पहुंचा तो बदमाशों ने न्यायालय परिसर में पुलिस के सामने ही पीड़िता को राजीनामा नहीं करने पर चाकू घोंपकर हत्या करने की धमकी दे डाली। राजधानी रायपुर में हुए इस घटना से पता चलता है कि अपराधी किस तरह बेखौफ हो गए हैं। स्तरहीन पुलिसिंग से अपराधियों का न सिर्फ मनोबल बढ़ रहा है बल्कि दिन दहाड़े और पुलिस के सामने भी किसी को धमकी देने में नही चूक रहे हैं। बताया जा रहा है कि माना कैंप निवासी एक युवती द्वारा 14 जुलाई को थाने में निताई और निपिन नामक युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया था,जिसपर माना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 456,294, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने ले गई थी, उस दौरान पीड़िता भी न्यायालय परिसर में ही मौजूद थी, आरोपियों की नजर जब उस पर पड़ी तब उन्होंने पुलिस के सामने ही पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया, आरोपियों ने धमकी दी कि यदि राजीनामा नहीं किया तो चाकू घोंपकर मार देंगे। पुलिस ने धमकी दिए जाने पर आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 34 के तहत और अपराध दर्ज किया है।
छेड़छाड़ के आरोपियों ने न्यायालय परिसर में पुलिस के सामने ही पीड़िता को राजीनामा नहीं करने पर चाकू घोंपकर मार डालने की दे दी धमकी.... जाने... कहां हुई घटना... पढ़ें पूरी खबर.....
By -
जुलाई 16, 2023
0
Tags:




