अंबिकापुर। शहर एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार 750 रुपए की ठगी किए जाने के मामले में सरगुजा पुलिस ने सारंगगढ़ से दो आंतरराजीय ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के द्वारा पहले एटीएम मशीन में छेड़छाड़ की गई, फिर एक युवक का कार्ड उसमें फंसा तो मदद करने के बहाने यह ठगी की थी। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छग के अलावा अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम दिया गया था। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि रामध्यान सिंह सिंह दर्रीपारा मणीपुर द्वारा दिनांक 9 जुलाई 23 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया । प्रार्थी बिलासपुर चौक के स्टेट बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचा तो 2 युवक पहले से एटीएम में मौजूद थे जिन्होंने प्रार्थी को एटीएम से पैसे नही निकलने की बात बताकर मदद करने का झांसा देकर एटीएम बदल दिए और बाद मे उसके जाने के बाद आरोपियों द्वारा प्रार्थी के एटीएम से अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 50755 रुपये प्रार्थी के खाते से आहरित कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर ने धारा 420,34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि विवेचना मामले मे घटनास्थल के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर संदेहियो के सम्बन्ध मे साइबर सेल से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, मामले मे शामिल आरोपियों के मूवमेंट पर सरगुजा पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम लगातार पैनी नजर रखी गई थी जो तकनीकी जानकारी के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जिला सारंगढ़ मे आरोपियों की घेराबंदी कर आरोपी धीरू यादव पिता कन्हैया लाल यादव 19 वर्ष साकिन बारीपुर पोस्ट गौरीगंज थाना अमेठी उत्तरप्रदेश , असलम अली उर्फ हैदर पिता रफीक 40 वर्ष हाल मुकाम मुड़ापारा चौकी मानीकपुर जिला कोरबा निवासी रामापुर थाना हतनपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश का होना बताये। आरोपियों द्वारा रुपये निकालने में मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से नगद 50755 रुपये आहरण करना स्वीकार किया गया । आरोपियों के विरुद्ध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
6 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद
आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कार, 8 नग मोबाइल, 23 नग एटीएम कार्ड, 3 नग चेक बुक, 6 नग फर्जी आधार कार्ड, 4 नग ड्राइविंग लाइसेंस, एवं 39000 रुपये नगद बरामद किया गया हैं ।
सरंगगढ़ पुलिस की मदद से पकड़ाए
आरोपियों द्वारा शहर में घटना वारदात को अंजाम देने के बाद मध्यप्रदेश के मंडला, जबलपुर, मैहर, कटनी मे घटना कारित की गई उसके बाद बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में घटना कर सारंगढ़ में घटना करने पहुचे थे इसी दौरान सारंगढ़ पुलिस की सहायता से दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी सरगुजा पुलिस द्वारा की गई हैं।
कार्यवाई में यह रहे सक्रिय
कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, विशेष पुलिस टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, बृजेश राय,अंशुल शर्मा, अमित विश्वकर्मा, अतुल शर्मा, इम्तियाज अली शामिल रहे।




