अंबिकापुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस के बोल छत्तीसगढ़िया बोल प्रवक्ता चयन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य चयनकर्ता संजीव शुक्ला ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ाई 15 साल कुशासन विरुद्ध 5 साल सुशासन के बीच होगी। 15 साल के कुशासन में जब प्रदेश में भाजपा सरकार थी तब नान घोटाला, आँख फोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, चिट् फण्ड कंपनी का जाल, पशुओं की भूख और प्यास से मौत, झलियामारी काण्ड , नक़ली दवाई , किसानो के साथ अत्याचार, जमीन अधिग्रहण,सहित अन्य घटनाएं कुशासन में हुए, जब प्रदेश में कॉंग्रेस सरकार आई तब किसानो का कर्जा माफ़, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना, आदिवासियों की अधिगृहित जमीन वापस देने का कार्य, धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी स्कूल का निर्माण, बेरोजगारी भत्ता, सरकारी अंग्रेजी महाविद्यालय का निर्माण, राम वन गमन पथ का निर्माण,सहित अन्य काम किए हैं l अब जनता को तय करना है कुशासन विरुद्ध सुशासन में वो किसे अवसर प्रदान करेगी । उन्होंने कहा कि इसी विषय पर आने वाले एनएसयूआई के प्रवक्ता काम करेंगे। प्रदेश में नफरत और झूठ के वायरस से लड़ने एनएसयूआई में प्रवक्ताओं की फौज बनाई जा रही हैl ये प्रवक्ता छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं , 15 साल के कुशासन और केंद्र सरकार की विफलताओं को घर घर पहुंचाने का काम करेंगे l
कांग्रेस को होगा फायदा
जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येस्वर शरण सिंह देव ने कहा कि एनएसयूआई के इस पहल से निश्चित ही आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा और छात्रों को कांग्रेस सरकार के द्वारा किया गया काम को बताकर विचारधारा से जोड़ना है जिससे प्रदेश के 4 लाख से अधिक वोटरों का फायदा पार्टी को होगा एनएसयूआई के इस पहल से निश्चित लाभ होगा
1 जुलाई से शुरू होगी चयन प्रक्रिया
मिडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने जानकारी दी की पंजीकृत छात्रों के जिले मे साक्षात्कार एवं टैलेंट हंट के माध्यम से प्रवक्ता चयन किए जाएंगे। दिनाँक 20 जुलाई तक लोग उल्लिखित फ़ोन नंबर पर पंजीयन करा सकते है फिर 1 जुलाई से चयन प्रक्रिया चालू की जाएगी l
एनएसयूआई युवाओं को देगी बेहतर अवसर
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने कहा कि जो लोग अपनी विचार और अपनी बात रखना चाहते हैं जो छात्र एनएसयूआई में प्रवक्ता बनना चाहते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ एनएसयूआई सुनहरा प्लेटफार्म देने जा रहीं है । प्रवक्ता चयन कार्यक्रम बोल छत्तीसगढ़िया बोल में पंजीयन करने हेतु वाट्सएप नंबर 7999952703 जारी किया जा रहा है। कार्यक्रम में महापौर अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, आशीष वर्मा,अजय सिंह,प्रदेश महासचिव स्वप्निल सिन्हा, शुभम जायसवाल, आतिफ राजा, सुरेंद्र गुप्ता,गौतम गुप्ता, रजत सिंह, वैभव पांडे,प्रमोद जायसवाल,ऋषिराज मिश्रा,ऋषिराज सिंह, गलेंद्र यादव,आशीष जायसवाल, जीशान, रेहान, वसीम,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




