अंबिकापुर। राजमाता स्व श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के वर्ष 2018 बैच के प्रवेशित विद्यार्थियों को उपाधि और शैक्षणिक सत्र 2023- 24 के लिए एनएमसी ( नेशनल मेडिकल कमीशन ) के द्वारा 125 सीटों की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आज दोहरी खुशी मिली। डीन डॉ रमनेश मूर्ति ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव की पहल पर तैयारी की गई थी। हर छोटी मोटी कमियों को दूर करने के बाद एमएमसी को आमंत्रित किया गया था। फ़रवरी 2023 में एमएमसी के द्वारा मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल निरीक्षण किया गया था, इसके बाद से नए शिक्षा सत्र के लिए एनएनसी के अनुमति की प्रतीक्षा की जा रही थी, और यह प्रतीक्षा आज खत्म होने के साथ सरगुजा अंचल को दोहरी खुशी मिली। उन्होंने बताया कि 100 सीट सामान्य आर्थिक रूप से सक्षम और 25 सीट आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए है। विदित हो कि मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पहला बैच वर्ष 2016 में प्रवेश लिया था। अभी तक महाविद्यालय के वर्ष 2017 और 2019 को जीरो इयर घोषित किया जा चुका है, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के नियमित निरीक्षण, समीक्षा के साथ हर कमियों को दूर करने प्रयास किया जा रहा था। डीन ने 2018 बैच के उपाधि को मान्यता और सत्र 2023 हेतु 125 सीटो की अनुमति मिलने को सरगुजा संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। विदित हो कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज को अपना भवन मिला था, सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव के द्वारा वर्चुअल प्लेटफार्म से इस भवन का लोकार्पण किया गया था।
बिग ब्रेकिंग.. मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के वर्ष 2018 बैच के प्रवेशित विद्यार्थियों को उपाधि और नए शिक्षा सत्र 2023 - 24 के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने दी 125 सीटों की अनुमति.... देर शाम आई खुशखबरी... चिकित्सा महाविद्यालय को मिली बड़ी सौगात...
By -
जुलाई 14, 2023
0
Tags:




