तातापानी के तपेश्वर धाम में हर हर महादेव की अनुगुंज के साथ उमड़ा कांवरियों का सैलाब... जलाभिषेक, बेल पत्र अर्पण के साथ विविध अनुष्ठानों का हो रहा आयोजन..

तातापानी के तपेश्वर धाम में हर हर महादेव की अनुगुंज के साथ उमड़ा कांवरियों का सैलाब... जलाभिषेक, बेल पत्र अर्पण के साथ विविध अनुष्ठानों का हो रहा आयोजन..

khabrigullak.com
By -
0
बलरामपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल तातापानी स्तिथ श्री तपेश्वर धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर हर महादेव, बोल कांवरिया बोल बम की अनुगंज के साथ समूचा तातापानी गुंजायमान हो रहा है। तातापानी महोत्सव के साथ ही यहां की ख्याति काफी बढ़ी है, इसी का परिणाम है कि यहां भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की अपार भी उमड़ रही है, सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में भीड़ नजर आ रही है। स्थानीय सेवाभावी लोगों के द्वारा कांवरियों, शिव भक्तों की सेवा की जा रही है, जगह जगह भंडारा, फल वितरण के साथ चाय व पानी की भी व्यवस्था की जा रही है। सावन के महीने में बाबा बैजनाथ धाम के समान ही कांवरियों की संख्या तातापानी में लगातार बढ़ रही है। तातापानी, बलरामपुर, जामवंतपुर, नावाडीह, राजबंधा, चंदननगर, लूरघुठ्ठा, दामोदरपुर, पिपरौल, भवानीपुर, लूती, आरागाही, रामानुजगंज, झारखंड, सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन के लिए पुलिस बल की तैनाती करते हुए दंडाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। कांवरियों की भीड़ बढ़ने से तातापानी की रौनक बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों की रोजगार भी बढ़ गई है। कांवरियों की सेवा में संरक्षण भोला साव , ननकू राम मिंज, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, हरि सेठ , बृजलाल लकड़ा, लाल बहादुर, रघुवीर साव, संदीप रोहित, सरपंच प्रतिनिधि अमरदीप मिंज, कार्यकारिणी अध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामराज गुप्ता , शुभम रोहित, सुरेश प्रजापति, संतोष गुप्त, विजय गुप्ता , कपिल देव गुप्ता, अनुज गुप्ता, अवध गुप्ता ,ललन कुशवाहा, उदय भान सरपंच नावाडीह रामाशंकर रजक , अभिषेक केसरी , राजु केसरी , अंकुर गुप्ता , अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता, संतोष केसरी ,मनोज तिर्की, महेश तिर्की, उमेश तिर्की , राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता , बलराम गुप्ता , अजय गुप्ता, शुभम रोहित , मुकेश चौधरी , हीरालाल गुप्ता, महेश तिर्की , महेंद्र सिंह, प्रताप गुप्ता , सत्यनारायण रजक , गुड्डू बखला, राम बिहारी यादव , टिंकू मलिक , संदीप यादव, मनोज तिर्की, मनीष तिर्की ,कुमुद विश्वास , कमलेश भगत, राहुल सिंह , अतुल भगत , चंदन गुप्ता, अमूल तिर्की , संदीप श्रीवास्तव, विशाल मिंज, दिलीप मिंज करण , रंजीत केरकेट्टा, रंजीत तिर्की अंकित भगत, पंकज , बृजेश तिर्की आदित्य सिंह ,सोनू गुप्ता अभिषेक भगत ,सूरज मिंज , विकास अमरेश भगत , माइकल , सत्येंद्र बखला, अनीश गुप्ता , अनिमेष गुप्ता शिवशंकर गुप्ता सहित अन्य युवा सक्रिय हैं। 50 लीटर जल के साथ पहुंचा कार्तिक श्रावण मास में भोलेनाथ के अनूठे भक्त भी पहुंच रहे हैं। आज सोमवार को बलरामपुर निवासी कार्तिक सिंह 50 लीटर जल उठा कर तपेश्वर धाम पहुंचा, लोगों की कार्तिक के साथ फोटो खिंचाने भी होड़ मची रही। शिव भक्त कांवरिए को आकर्षक ढंग से सजा कर जल का कलश ले कर पहुंचे। डीजे , ढोल नगाड़ों की धुन पर भी श्रद्धालु थिरकते रहे, तातापानी में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)