मछली देने से किया इंकार तो सौतेले बेटों ने बाप पर टांगी और फावड़ा से किया ताबड़तोड़ वार.... हत्या की चश्मदीद बहन ने रात के अंधेरे में पुलिया के नीचे छिप कर बचाई जान....
By -
जुलाई 25, 2023
0
अंबिकापुर। मछली नही देने से इंकार करनें पर दो सगे भाईयों ने सौतेले पिता को टांगी और फावड़ा से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। दोनो भाईयो ने इस वारदात की चश्मदीद अपनी बहन को भी मरने के लिए दौड़ाया मगर वह रात के अंधेरे में भाग कर जान बचाने में कामयाब रही। यह वारदात शहर से लगे ग्राम कांतिप्रकाशपुर में हुई। पुलिस ने मृतक कल्लू बखला 50 वर्ष के शव को बरामद कर पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों में एक नाबालिग है।
कबाड़ बिनने के साथ नशा भी करते हैं आरोपी
पुलिस और परिजनों के मुताबिक आरोपी सगे भाई कबाड़ बिनने के साथ साइकिल का पंचर बनाने में उपयोग में लाए जाने वाले सुलेशन सूंघ कर नशा करते थे, इसके अलावा फेविकोल, आयोडेक्स भी सूंघते थे। अक्सर कबाड़ बिनने वाले बच्चे इस तरह का नशा करते हैं, जिससे उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने के साथ मामूली बात में भी आवेश में आ जाते हैं, बताया जा रहा है कि कबाड़ बेचने के बाद वे रुपए घर पर नहीं देते थे।
पत्नी की मौत के बाद कल्लू रह रहा था बेवा के साथ
पुलिस ने बताया कि मृतक कल्लू की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है, जिससे वह गांव की ही एक विधवा महिला, जिसके दो बेटे और एक बेटी है , के घर पर बतौर पति पत्नी रहने लगा था। महिला कुछ दिनों पूर्व बिहार गई थी। घटना दिवस को कल्लू बखला मछली खरीद कर लाया था और सौतेली बेटी के साथ घर के बाहर बनाने के बाद दोनो ने सेवन किया, इधर दोनो सौतेले बेटों ने मछली मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया था, बस इसी बात को लेकर दोनो पुत्र आवेश में आ गए और टांगी, फावड़ा से वार कर मार डाला, वहां मौजूद अपनी छोटी बहन को भी उन्होंने मारने के लिए दौड़ाया मगर वह एक पुलिया के नीचे छुप कर जान बचाने में सफल रही।
Tags:




