बिग ब्रेकिंग - खेत में टूटकर गिरा हाई टेंशन तार, खेत की जुताई कर रहे किसान की बैल जोड़ी के साथ पल भर में मौत.... रोषित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा मुख्य मार्ग में कर दिया चक्काजाम....देखें कहां हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर.......

बिग ब्रेकिंग - खेत में टूटकर गिरा हाई टेंशन तार, खेत की जुताई कर रहे किसान की बैल जोड़ी के साथ पल भर में मौत.... रोषित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा मुख्य मार्ग में कर दिया चक्काजाम....देखें कहां हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर.......

khabrigullak.com
By -
0
मैनपाट (महेश यादव)। विकासखंड मैनपाट के तराई क्षेत्र के ग्राम जजगा में खेत की जुताई करने के दौरान एक किसान और बैल जोड़ी की हाई टेंशन तार के टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी विद्युत उपकरणों के मरम्मत के नाम पर कमीशनखोरी कर रहे हैं। घटिया उपकरण लगाए जाने से स्पार्किंग के साथ आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। इसके पूर्व भी तार टूटने, बिजली खंभे में करंट आने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में लुंज पुंज झूलते तार गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लगातार हादसे होने के बाद भी इस और न तो विभाग के आला अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही मैदानी अमला कुछ कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि ठेके पर चल रही विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। खबर पर मैनपाट तहसीलदार शिवनारायण राठिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए तत्कालीन सहायता राशि के रूप में 25 हजार रूपए मृतक के परिजनों को प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क नही हो पाने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - बताया जा रहा है कि ग्राम जजगा निवासी मंजू खलखो पिता शुकुल खलखो आज प्रातः खेल की जुताई कर रहा था तभी खेत में हाई टेंशन तार टूटकर गिरा और किसान मंजू के साथ उसके मवेशियों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की चार बेटियां हैं, मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था, उसकी मौत से परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से गांव में शोक और आक्रोश है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)