दो वारदातों में हुए कामयाब... सीसी कैमरे ने दिया सुराग तो तीसरी की योजना बनाते हुए बेनकाब... गांधीनगर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को भेजा जेल...

दो वारदातों में हुए कामयाब... सीसी कैमरे ने दिया सुराग तो तीसरी की योजना बनाते हुए बेनकाब... गांधीनगर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को भेजा जेल...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के अलग - अलग इलाकों में दबिश दे स्कूटी और निर्माणाधीन भवन से लोहे की खिड़की सहित अन्य सामानों की चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बसंत तिर्की पिता अमलदास , राहुल तिग्गा पिता कबीर तिग्गा, शनि मुखर्जी पिता रवि मुखर्जी सभी निवासी गोरसीडबरा बिशुनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना दिवस 14 जुलाई को नमनाकला निवासी अमित जायसवाल की स्कूटी घर के बाहर से चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पड़ताल कर रही थी इसी बीच चोरों ने पुनः बिशुनपुर निवासी सावित्री नामक महिला के बन रहे घर में दबिश दे लोहे की खिड़की सहित अन्य सामान पार किया था, इस मामले में भी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। चोर अन्य क्षेत्रों में दबिश देने की योजना बना रहे थे मगर पुलिस की सक्रियता ने उन्हे नाकाम करते हुए जेल पहुंचा दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से दो पहले भी चोरी के मामले में पकड़े जा चुके हैं। कार्यवाई में एसएसआई विनय सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)