अंबिकापुर। रायगढ़ मार्ग पर बतौली और सीतापुर के बीच शनिवार की रात तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्राम तेलाईधार निवासी उदय कुमार अपने मित्र विशाल के साथ मोटर साइकिल से मंगारी बस स्टैंड की ओर से वापस घर लौट रहा था, जबकि कार चालक अंबिकापुर की ओर जा रहा है, रास्ते में बालमपुर के पास कार चालक ने उन्हें ठोकर दिया जिससे गंभीर चोट आने पर एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरे युवक की सीतापुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से गांव में शोक है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अंबिकापुर - रायगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत... एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम... शनिवार की रात हुआ हादसा...
By -
जुलाई 23, 2023
0
Tags:




