श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा किताब ज्ञान का भंडार और सफलता की सीढ़ी हैं... जितना अध्ययन करेंगे कामयाबी उतनी समीप आयेगी....मल्टीपरपज मिडिल स्कूल में नवप्रवेशित बच्चों को मिष्ठान खिला कराया शाला प्रवेश...

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा किताब ज्ञान का भंडार और सफलता की सीढ़ी हैं... जितना अध्ययन करेंगे कामयाबी उतनी समीप आयेगी....मल्टीपरपज मिडिल स्कूल में नवप्रवेशित बच्चों को मिष्ठान खिला कराया शाला प्रवेश...

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
। नगर के मल्टीपरपज पूर्व माध्यमिक स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में राज्य श्रमिक कल्याण मंडल के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शफी अहमद शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को पाठ्य पुस्तक व अन्य पाठ्य सामग्री प्रदान की है। बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करते आर कहा कि आप सभी बच्चे पढ़ लिख कर समाज की सेवा करें। किसी भी क्षेत्र पर जाएं ,जन प्रतिनिधि बने, अधिकारी बने पर समाज के साथ जुड़े रहे। देश के महान नेताओं, महापुरुषों के कृतित्व व व्यक्तित्व का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि महापुरुषों व बड़े लेखकों के जीवनी और उनकी लिखि किताबों का अध्ययन करें। किताब ज्ञान का भंडार हैं। जितना अध्ययन करेंगे कामयाबी उतनी समीप आयेगी। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने आश्वस्त किया कि इस स्कूल के विकास के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं। इस स्कूल में किसी चीज की कमी होने नहीं दी जाएगी। मल्टीपरपज स्कूल जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि इस स्कूल में जो भी छात्र अध्ययनरत हैं वह समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षों से अपनी चमक दिखाते आ रहे हैं  राजनीति का क्षेत्र हो या कोई और क्षेत्र, हर जगह यहां के बच्चे आगे हैं। यह एक ऐसा विद्यालय है जहां किसी बच्चे को फीस देनी नहीं पड़ती। यहां बच्चों को प्रवेश के लिए जनप्रतिनिधियों को भी जोर लगाना पड़ता है। यह इस स्कूल के उपलब्धि का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज निजी स्कूलों में लोग जाते हैं पर यह अंबिकापुर का पहला शासकीय विद्यालय है जहां प्रवेश लेने के लिए कतार लगी होती है। इस स्कूल के विकास के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल कृष्णा दुबे ने कहा कि पहली बार किसी सरकारी विद्यालय में इतनी भीड़ देखने को मुझे मिल रही है। बच्चों का उत्साह और किसी शासकीय स्कूल की इतनी अच्छी व्यवस्था देख मैं गदगद हूं। शासकीय विद्यालयों में यदि बेहतर शिक्षा मिले तो निजी स्कूलों की ओर अभिभावक जाएंगे ही नहीं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने कहा कि यह स्कूल सरगुजा में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव,  जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव  स्कूल से विशेष लगाव रखते हैं। आने वाले समय में इस स्कूल का कायाकल्प दिखेगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका आराधना तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन स्कूल के उप प्राचार्य केके राय ने किया।कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व एसएमडीसी के सदस्य दुर्गेश गुप्ता, रंजू गुप्ता, मल्टीपरपज स्कूल के प्राचार्य एचके जायसवाल,शिक्षक संदीप कुजुर, नरेंद्र तिर्की, आरपी सोनी, मीना श्रीवास्तव, जिनेविया कुजूर, सरिता तिर्की, तजिंदर अरोरा, सुनीता खन्ना, राजेश सोनी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)