सूरजपुर(ब्यूरो)। यह तस्वीर देखकर शायद आपको अपनी बचपन याद आ जाए... ऐसी मस्ती का हिस्सा बने हों या आपने खुद ऐसी करतब साथियों के साथ की हो...! स्कूल के समय दोस्तो की यह मस्ती सूरजपुर जिले के ग्राम देवनगर की है। पूर्व माध्यमिक शाला के यह बच्चे एक वीडियो में साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। सायकल में चालक सहित कुल सात लोग सवार हैं। सभी बच्चों ने सायकल के हैंडल से लेकर सभी जगह पर गजब का संतुलन बना बैठे हुए हैं।
सामने हैंडल पर बैठा बच्चा भी मस्ती के मूड में है, सबसे पीछे बैठा छात्र सामने वाले को पकड़े हुए है। पीछे कैरियर पर बैठे एक छात्र के कंधे पर भी एक दोस्त बैठा हुआ है। सभी शोर मचाने आगे बढ़ते हैं। इस दौरान किसी ने बच्चों के इस मस्ती की वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कई लोगों ने इस वीडियो को एक दूसरे को शेयर भी किया।



