सूरजपुर पुलिस कप्तान ने दो निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेज पांच को दी नई जिम्मेदारी, आठ एसआई, तीन एएसआई का भी हुआ तबादला ...

सूरजपुर पुलिस कप्तान ने दो निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेज पांच को दी नई जिम्मेदारी, आठ एसआई, तीन एएसआई का भी हुआ तबादला ...

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के द्वारा विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए पुलिसिंग में कसावट लाने सात निरीक्षक, आठ एसआई, तीन एएसआई को तबादला के साथ नई जिम्मेदारी सौंपी है। निरीक्षक नरेंद्र सिंह झिलमिली से प्रेमनगर प्रभारी, रूपेश कुंतल प्रेमनगर से रक्षित केंद्र, नीलिमा तिर्की रक्षित केंद्र से परिवार परामर्श केंद्र, अनिता मिंज बाल अपराध अन्वेषण शाखा, किशोर केरकेट्टा प्रतापपुर, एफ कुजूर भटगांव, अलरिक लकड़ा को ओडगी प्रभारी बनाया गया है । एसआई सरफराज फिरदौसी को जयनगर थाना की कमान मिली है। इसी प्रकार अन्य पुलिस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)