मैनपाट ( महेश यादव)। थाना के ग्राम नर्मदापुर माझापारा निवासी विकास नामदेव की घर के सामने से बोलेरो प्लस चारपहिया वाहन की 4जुलाई चोरी होने के मामले में पुलिस ने मणिपुर क्षेत्र से बोलेरो बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कमलेश्वरपुर में धारा 379, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचना के दौरान कमलेश्वरपुर एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई एवं आरोपियों के आस पास ही छिपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जो आज दिनांक को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण चोरी हुए बोलेरो प्लस वाहन को साडबार बेरियर की ओर आ रहा हैं जो तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर आरोपी नागेश्वर पैकरा पिता मुन्ना राम पैकरा 25 वर्ष निवासी बन्दना सीतापुर एवं सुमित पैकरा पिता मकलू पैकरा 20 वर्ष निवासी बन्दना माझापारा सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। बोलेरो वाहन बरामद कर पूछताछ किया गया तो आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया ।कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी,थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय,आरक्षक सतेंद्र दुबे ,संजीव चौबे,गणेश कदम,सीनू फिरदोशी,अतुल शर्मा शामिल रहे।




