टमाटर के आसमान छूती दाम के बीच जशपुर से सौदा कर खरीदने पहुंचे व्यवसाई से 80 हजार की लूटपाट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

टमाटर के आसमान छूती दाम के बीच जशपुर से सौदा कर खरीदने पहुंचे व्यवसाई से 80 हजार की लूटपाट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर। टमाटर की आसमान छूती कीमत के बीच जशपुर जिले के एक टमाटर व्यवसाई से 80 हजार रुपए की लूट के मामले में गांधीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि त्रिलोचन यादव पिता चैतन यादव उम्र  मयूरनाचा  बाग़बहार जिला जशपुर का थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी टमाटर खरिद बिक्री का काम करता है कि  एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर फ़ोन कर अपना नाम रमेश बताकर व्हाट्सअप मे टमाटर  बिक्री करने हेतु सैंपल दिखाकर सौदा करने हेतु पिकअप लेकर बलसेड़ी आने के लिए बुलाया जो घटना दिनांक 6 जुलाई को वह पिकअप लेकर ग्राम बलसेड़ी आने पर साथ मे पिकअप वाहन मे बैठकर खेत की तरफ चलने के लिए बोला जो उसका साथी भी पीछे मोटरसाइकिल से आ रहा था जो उक्त व्यक्ति द्वारा बीच रास्ते मे प्रार्थी के पिकअप वाहन को रुकवाकर दोनों व्यक्तियों द्वारा मिलकर प्रार्थी के बैग मे रखे 80 हजार रुपये नगद को लूट लिए प्रार्थी के पास रखा 2 नग मोबाइल भी मौक़े से लूटकर उसका सिम निकालकर मौक़े से भाग गए।  टमाटर व्यवसाई  कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में धारा 392, 34  के तहत अपराध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि विवेचना के दौरान  आरोपियों के सम्बन्ध में तकनीकी  जानकारी प्राप्त कर पता तलाश करने पर घटना मे शामिल आरोपी दुर्गेश यादव आत्मज अवधेश यादव 23 साल साकिन गणेशपुर सिलफिली एवं पारस यादव आत्मज रूद्र यादव 32 वर्ष साकिन लटोरी जिला सूरजपुर को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपियों द्वारा टमाटर व्यवसायी से सौदा करने और 80000 रुपये  की लूट करना स्वीकार किया गया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन, मोबाइल एवं प्रार्थी से लूटा गया 2 नग मोबाइल एवं नगद 35000 रुपये बरामद किया गया हैं।सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अलंगो दास, आरक्षक अजय मिश्रा, पवन यादव ऋषभ सिंह शामिल रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)