अंबिकापुर। शहर के महाराजा गली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध शशि सोनी पिता रामचंद्र सोनी ने कथित रूप से किडनी की बीमारी से तंग आ 6 से 7 पन्ने का सुसाइड नोट लिख फांसी लगा आत्म हत्या कर ली। सुसाइड नोट में पुत्र, बहु, चिकित्सक के नाम अलग - अलग पत्र लिखा गया है, जिसमें किडनी की बीमारी से परेशान होने का उल्लेख है। इसके अलावा मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




