खेत जाने के बहाने सूखे डाबरी में बुला प्रेमी ने दुपट्टे से घोंट दिया था प्रेमिका का गला... फांसी का रूप देने में नाकाम रहने पर गढ्ढा खोद गाड़ दिया था शव..... इस अंधे कत्ल का पुलिस ने ऐसे खोला राज... कहां हुई घटना पढ़ें पूरी खबर....

खेत जाने के बहाने सूखे डाबरी में बुला प्रेमी ने दुपट्टे से घोंट दिया था प्रेमिका का गला... फांसी का रूप देने में नाकाम रहने पर गढ्ढा खोद गाड़ दिया था शव..... इस अंधे कत्ल का पुलिस ने ऐसे खोला राज... कहां हुई घटना पढ़ें पूरी खबर....

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर। दरिमा थाना के ग्राम भालू कछार में युवती की हत्या कर दफनाए जाने के मामले में सरगुजा पुलिस ने  चंद घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मृतिका का किसी अन्य युवक से प्रेम सम्बन्ध होने की आशंका पर आरोपी ने  गला घोंटकर  हत्या कर शव सूखे तालाब दफना  दिया था।एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि दरिमा के ग्राम भालू कछार में 20 जुलाई को ग्रामीण  शौच के लिए गया  था,  डबरी से बदबू आने पर  जाकर देखने पर किसी अज्ञात मानव का पैर दबे होने जैसा दिख रहा था, सुचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर जाकर देखा गया प्रकरण मे मर्ग पंजीबद्ध कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के उपस्तिथि मे शव को बाहर निकालकर देखा गया जो एक अज्ञात युवती का शव होना पाया गया एफएसएल टीम एवं पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर पंचनामा कर युवती की शिनाख्तगी का प्रयास किया गया जो आस पास पता करने पर युवती की पहचान ग्राम धनोरा दरिमा निवासी सुरेखा बखला आत्मज संतोष बखला उम्र 22 वर्ष दरिमा के रूप मे होना पाया गया, तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जो पीएम कर्ता डॉक्टर द्वारा युवती की मृत्यु गला दबाने के कारण होना बताया गया जो युवती की मृत्यु हत्यात्माक प्रवृति का होना पाये जाने से सदर धारा का अपराध होना पाये जाने पर थाना दरिमा में धारा 302, 201 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । दौरान विवेचना संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मृतिका की शिनाख्तगी पश्चात परिजनों के बयान लिए गए एवं मृतिका के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की गई जो मृतिका का बुंदेश्वर राम नामक युवक के साथ बातचीत होना पाया गया जो संदेही बुंदेश्वर राम आत्मज बुन्दसाय  24 वर्ष साकिन भालूकछार दरिमा की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना के संबंध मे बताया गया की घटना 16 जुलाई को मृतिका सुरेखा बखला आरोपी बुंदेश्वर राम को दरिमा मिलने के लिए बुलाई थी। आरोपी द्वारा  मृतिका से मिलने के पश्चात अपने पल्सर मोटरसाइकिल में बैठाकर  घर ले गया उसके बाद खेत में पानी पटाने की बात बोलकर फावड़ा ले मृतिका को अपने साथ शाम को खेत की ओर ले गया था।

इस बात को लेकर हुई हत्या

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि खेत में मृतिका और आरोपी के बीच प्रेम सम्बन्ध होने के बाद,  अन्य युवक के साथ मृतिका द्वारा बातचीत करने की बात को लेकर  प्रेमी   नाराज हो आवेश में आकर मृतिका का गला दबाकर हत्या कर  दिया दिया था।

पहले फांसी का रूप देने कोशिश, नाकाम हुआ तो गाड़ दिया 

प्रेमिका को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने शव को दुप्पटे से बांधकर फांसी का रूप देने का विफल कोशिश किया गया तत्पश्चात आरोपी द्वारा फावड़े से पास मे स्थित तालाब मे गड्ढा कर मृतिका का शव छिपा दिया एवं मृतिका के मोबाइल को नहर मे फेक देना बताया और फावड़ा लेकर आरोपी घर वापस आ गया था । आरोपी द्वारा हत्या  किया जाना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त फावड़ा एवं पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया हैं, प्रकरण मे मृतिका का मोबाइल नहर से निकालकर जप्त किया गया है।

कार्यवाही में  यह रहे शामिल

अनुविभागिय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, राकेश मिश्रा, संदीप सिंह,महिला आरक्षक अंजलि चौधरी, आरक्षक अभय चौबे,अमित विश्वकर्मा, राहुल सिंह, विवेक राय, संजय केरकेट्टा, अनुग्रह तिर्की शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)