शहर के इस इलाके में शराबी और बदमाशों ने राह चलते लोगों से हुज्जतबाजी करते हुए मचाया आतंक... विरोध करने पर एक महिला का हाथ भी खींचा.... खबर पर एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा.....

शहर के इस इलाके में शराबी और बदमाशों ने राह चलते लोगों से हुज्जतबाजी करते हुए मचाया आतंक... विरोध करने पर एक महिला का हाथ भी खींचा.... खबर पर एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा.....

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। शहर के कैलाश मोड़ शीतला वार्ड में आज देर शाम शराब के नशे में धुत्त बदमाशों ने राह चलते लोगों के साथ हुज्तबाजी करते हुए जमकर उत्पात मचाया, इस दौरान बेखौफ बदमाशों ने विरोध कर रही एक महिला का हाथ भी पकड़ लिया, लोगों में घटना से रोष है। इधर खबर पर पुलिस मौके  पर पहुंची और एक बदमाश को पकड़ कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में रोज शराबी और गुंडे उत्पात मचाते हैं। जिससे रहवासियों में भय का माहौल भी होता है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)