हनुमान छाप सिक्का के लिए एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण के घर डाली डकैती... सिक्का तलाशने परिवार के सदस्यों को चाकू के नोक पर बंधक बना खोद डाला दीवार और जमीन.... 11 लोगों पर हुआ एफआईआर, जाने कहां हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर.....

हनुमान छाप सिक्का के लिए एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीण के घर डाली डकैती... सिक्का तलाशने परिवार के सदस्यों को चाकू के नोक पर बंधक बना खोद डाला दीवार और जमीन.... 11 लोगों पर हुआ एफआईआर, जाने कहां हुई घटना, पढ़ें पूरी खबर.....

khabrigullak.com
By -
0

 

सूरजपुर(भूपेंद्र राजवाड़े)। 
हनुमान छाप सिक्का के लिए हथियारों से लैस एक दर्जन बदमाशों के द्वारा एक घर में बलपूर्वक प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को चाकू की नोक पर बंधक बना दीवार और जमीन खोद तलाशी लिए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात रामकोला थाना के ग्राम बड़वार के हसुआनदीपारा में 16 जुलाई को चरकु चेरवा पिता स्व. हरकेश्वर के घर पर घटी। इस मामले में पुलिस ने 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 323, 364ए, 395, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। 


हनुमान छाप सिक्का को लेकर इस तरह की संभवतः संभाग की यह पहली घटना है। बताया जा रहा है कि घटना दिवस को चरकू चेरवा परिवार के साथ घर पर सो रहा था, देर रात छप्पर के रास्ते घर पर घुस गए और उसके पुत्र जीतलाल, समयलाल,  बेटी रजनी को धमकी दे आंगन में बैठा दिया। बदमाशों ने सभी का मोबाइल भी अपने पास ले लिया था। बदमाशों ने पूछताछ करते हुए कहा कि बताओ हनुमान छाप सिक्का कहां रखे हो.। नही होने की जानकारी दिए जाने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे और दीवार, जमीन की खुदाई कर तलाशी लेने  लगे। इस बीच कुछ बदमाशों ने उसके दोनो बेटों और बेटी को धक्का देते हुए घर से बाहर निकाल दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, इसके थोड़ी देर के बाद बेटी को ले पुनः पहुंचे तो बेटी उन्हे चकमा देकर भागने में सफल रही। जिससे सभी बदमाश भी सतर्क हो गए और पुलिस को जानकारी मत देना बोलते हुए फरार हो गए। 

एसपी ने विशेष टीम किया गठित
सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने बताया की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए प्रतापपुर एसडीओपी अमोलक ढिल्लो के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के हर पहलुओं पर विचार करते हुए सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।  संदिग्धों से भी पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले का शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)