मैनपाट (महेश यादव)। विकास खण्ड मैनपाट में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार की रात ग्राम मंजूरतराई में हाथियों ने पुनः धावा बोल दो घर ढहा दिया। बारिश के मौसम में घर ढहाए जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कल दिन के समय हाथी इस गांव से लगे जंगल में विचरण कर रहा था। रात होते ही हाथी जब गांव की ओर बढ़ने लगे तब निगरानी में जुटे वन अमले के द्वारा ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया जिससे ग्रामीण बाल बच्चों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। इधर हाथियों का दल चिंघाड़ लगता हुआ गांव में घुसा और साग सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए दो ग्रामीणों का घर ढहा दिया। दूसरे दिन आज सुबह जब ग्रामीण वापस गांव में को लौटे तो नजारा देख चौंक गए। हाथियों ने घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि बारिश में गजराजो ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है, अब सिर छुपाने के लिए परिचितों, रिश्तेदारों के घर शरण लेना पड़ रहा है। इधर रेंजर फेंकू चौबे के नेतृत्व में विभाग का अमला हाथियों की निगरानी करने के साथ बचाओ के लिए मुनादी भी करा रहा है।
दिन के समय जंगल में मंगल करने के बाद गजराजों ने रात में बस्ती में घुस मचाया जमकर उत्पात.... दो कच्चे घरों को भी किया तहस नहस.. इस इलाके में हुई घटना पढ़ें पूरी खबर
By -
जुलाई 10, 2023
0
Tags:




