समय के सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से जीवन में मिलती है कामयाबी.... जनपद सीईओ अमन यादव ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को पढ़ाया कामयाबी का पाठ....

समय के सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से जीवन में मिलती है कामयाबी.... जनपद सीईओ अमन यादव ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को पढ़ाया कामयाबी का पाठ....

khabrigullak.com
By -
0

 



मैनपाट
(महेश यादव)। जीवन में कामयाबी के लिए अनुशासन का होना आवश्यक है। हमें समय की भी कीमत समझनी होगी क्योंकि समय बहुत बलवान होता है, जीवन में यदि हम समय का सदुपयोग करें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें तो कठिन परिस्थितियों में भी कामयाबी मिलती है।उक्ताशय का विचार जनपद पंचायत सीईओ अमन यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नर्मदापुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इसके पूर्व उन्होंने मां सरस्वती की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगा, मिष्ठान खिला शाला में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों को पाठ्य पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)