पुलिस पर हमला पार्ट 2-- 11 से अधिक हमलावरों पर हुआ एफआईआर... जगह - जगह छापा मार पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... शेष की तलाश जारी...

पुलिस पर हमला पार्ट 2-- 11 से अधिक हमलावरों पर हुआ एफआईआर... जगह - जगह छापा मार पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... शेष की तलाश जारी...

khabrigullak.com
By -
0
सूरजपुर। बसदेई चौकी क्षेत्र में एएसआई सहित चार पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि बसदेई पुलिस को ग्राम खड़गवां निवासी राजेश साहू ने फोन कर सूचना दिया कि गांव के कुछ व्यक्ति लाठी डण्डा, लोहे का राड लेकर घर के पास आकर गाली-गलौज कर दरवाजा को लात मार रहे है सूचना पर चौकी बसदेई के एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज, आरक्षक सुरेश साहू, सैनिक बृजेश साहू मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांती बनाए रखने की समझाईश दिए , इस दौरान भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर प्राणघातक हमला कर दिया गया जिसमें चारों पुलिसकर्मियों को चोट आई। प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज को गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की त्वरित धरपकड़ करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायल पुलिसकमियों को बेहतर उपचार कराने के निर्देश देते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को लगाया। हमले में प्रधान आरक्षक निर्मल मिंज को गंभीर चोटे आई है जिसे बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर किया गया है। प्रधान आरक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अम्बिकापुर स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। एएसआई मानिकदास की रिपोर्ट पर आरोपियों रोहित कुमार, संजय कनेडिया, महेंद्र काशी, सोनू लाल कनेडिया, बड़ा डुग्गू, महेंद्र कनेडिया, बलदेव बियार, कुंज बिहारी, जग्गू, काशी राम के विरूद्ध थाना सूरजपुर में धारा 147, 148, 149, 186, 332, 333, 353, 307, 294, 506, 323 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। .. यह आरोपी हुए गिरफ्तार - पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश देकर आरोपी संजय कनेडिया पिता अचंभित दास 27 वर्ष, रोहित कुमार बियार पिता शोभाराम बियार 28 वर्ष, सोनूलाल उर्फ बड़े गुड्डू पिता शिवरतन कनेडिया 30 वर्ष, बलदेव काशी पिता रामकुमार बियार 25 वर्ष, जगनारायण उर्फ जग्गू पिता स्व. रामप्रसाद 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम खड़गवां, चौकी बसदेई को पकड़ा गया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रॉड व लाठी जप्त कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी एसएस पैंकरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, चौकी प्रभारी बसदेई की टीम अन्य आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)