तेज रफ्तार पिकप ने तीन परिवारों की छीन ली राखी की खुशियां... दो युवकों की मौत... तीसरा जीवन और मौत से कर रहा संघर्ष ...
By -
अगस्त 30, 2023
0
बतौली। बगीचा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकप की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। राखी पर्व के एक दिन पूर्व हुए इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अजय लोहार उर्फ बबलू , अविनाश उर्फ लोली और सुनील कुमार नमक युवक मोटरसाइकिल से बगीचा मार्ग पर ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उक्त हादसा हुआ। तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां कुछ देर में ही सुनील को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, उसे अंबिकापुर ले जाने तत्काल एंबुलेंस नही मिल सका। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एंबुलेंस मिलने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसने भी दम तोड़ दिया। जबकि अविनाश अस्पताल में जीवन और मृत्यु से जूझ रहा है।
Tags:




