सर्व यादव समाज ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंप विधान सभा सीट के लिए समाज के प्रतिनिधियों को टिकिट दिलाए जाने की मांग की... समाज के लोगों ने कहा सम्मेलन में कांग्रेस ने किया था वादा...

सर्व यादव समाज ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंप विधान सभा सीट के लिए समाज के प्रतिनिधियों को टिकिट दिलाए जाने की मांग की... समाज के लोगों ने कहा सम्मेलन में कांग्रेस ने किया था वादा...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सर्व यादव समाज के द्वारा उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव जी को ज्ञापन देकर समाज के प्रतिनिधियों को भी टिकिट दिलाए जाने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 20 अप्रैल को हुए समाज के सम्मेलन में कांग्रेस द्वारा विधान सभा चुनाव में एक टिकट देने की घोषणा की गई थी, यादव समाज के द्वारा उसी आश्वासन को याद दिलवाने एवं संभाग में अधिक से अधिक संख्या में टिकट देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष सर्व यादव समाज के नेतृत्व में शिवनाथ यादव प्रदेश संगठन मंत्री, बसंत यादव मीडिया प्रभारी, हीरा लाल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, परमेश्वर यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, हरि यादव जी अध्यक्ष बलरामपुर, रामशंकर यादव जिला अध्यक्ष सूरजपुर, गणेश यादव युवा विग अध्यक्ष सरगुजा , तुलसी यादव, संजय यादव, शिवबालक यादव, रामचंद्र यादव, सूरज यादव, जयपाल यादव, आशीष यादव, जीवन यादव, दुर्गा यादव, पप्पू यादव, रामनरायन यादव, बैजनाथ यादव, मोती यादव दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)