जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में आयोजित काष्ठ और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा... वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र सोनी ने बच्चों को चित्रकारी की बारीकी भी सिखाई...

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में आयोजित काष्ठ और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा... वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र सोनी ने बच्चों को चित्रकारी की बारीकी भी सिखाई...

khabrigullak.com
By -
0
सुरजपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में कास्ट और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाई। वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र सोनी के द्वारा बच्चों का मार्ग दर्शन किया गया। श्री सोनी स्वयं बहुत अच्छी चित्रकारी करते हैं, उन्होंने बच्चों को इस कला की बारीकी भी सिखाई। उनके द्वारा बसदेई महाराज की उकेरी गईं कलाकृति को भी बच्चों को दिखाया गया। प्राचार्य जॉली टॉमी ने बताया कि इस विद्यालय के दो होनहार छात्र चंद्रयान अभियान में इसरो की टीम में शामिल थे। इस विद्यालय के छात्र वैज्ञानिक बन देश को और ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, यह इस विद्यालय के लिए न केवल गौरव का विषय है बल्कि अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा भी मिलेगा। प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने ईमानदारी से प्रयास करने का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन और ईमानदारी से किए गए प्रयास से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)