भाईयों की कलाई सजाने राखी की खरीददारी में जुटी बहनें... बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 8.57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को उदयातिथि में सुबह 7. 46 बजे तक रहेगा...

भाईयों की कलाई सजाने राखी की खरीददारी में जुटी बहनें... बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 8.57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को उदयातिथि में सुबह 7. 46 बजे तक रहेगा...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। रंग बिरंगी राखियों से सजी बाजार में बहनों की भीड़ उमड़ रही है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह राखी की दुकानें लगी हुई हैं। शहर के स्कूल रोड, दुर्गा बाड़ी देवीगंज रोड, होटल देव मार्ग में तीन सौ से अधिक दुकानें लगी है। ज्योतिषविदों के मुताबिक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त, बुधवार को रात 8.57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को उदयातिथि में सुबह 7. 46 बजे तक रहेगा। 31 को ही श्रावणी उपाकर्म का अनुष्ठान किया जाना शुभ है। पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10. 13 बजे से शुरू हो जाएगी। भद्राकाल सुबह 10. 13 बजे से लेकर रात में 8:57 बजे तक रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)