भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके से थर्राया सरगुजा.... रात 8.4 बजे आया पहला , फिर 8.26 बजे दूसरा और थोड़ी देर में आया तीसरा झटका ... घरों से बाहर निकले लोग ...

भूकंप के एक के बाद एक तीन झटके से थर्राया सरगुजा.... रात 8.4 बजे आया पहला , फिर 8.26 बजे दूसरा और थोड़ी देर में आया तीसरा झटका ... घरों से बाहर निकले लोग ...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। 28 अगस्त सोमवार की रात 8.4 बजे एक व 8.26 बजे दस सेकंड के अंतराल में दो बार भूकंप का झटका महसूस होने से समूचा सरगुजा थर्रा उठा । प्रथम बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 बताई गई जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 3.8 रिएक्टर बताई गई । भूकंप का केंद्र क्रमशः अंबिकापुर के फुंडूर डिहारी और कल्याणपुर के पास था। बताया जा रहा है कि केंद्र कल्याण पुर के पास भूसतह से 10 किमी नीचे गहराई थी। भू वैज्ञानिकों ने भूकंप की श्रेणी सामान्य बताया । इधर लगातार भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में रहे , ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों ने सर्वाधिक झटका महसूस किया। कर्कश आवाज के साथ धरती हिली। लोग काफी देर तक घर के बाहर ही रहे, एक दूसरे को फोन लगा कुशल छेम पूछते रहे। बताया जा रहा है कि कोयला , बॉक्साइट सहित अन्य खनिज दोहन से जमीन खोखली हो रही है, भूकंप के पीछे इसे प्रमुख कारण माना जा रहा है। भूकंप अंबिकापुर सहित बतौली, लुण्ड्रा, बतौली, लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर के अलावा सुरजपुर, बलरामपुर व कोरिया के कई इलाकों में भी महसूस किया गया। --- सरगुजा संभाग में हुई भूकंप की घटनाएं ... * 11 जुलाई 22 - कोरिया जिला बैकुंठपुर 4.3 रिक्टर , 8.10 बजे प्रातः * 29 जुलाई 22 कोरिया जिला बैकुंठपुर 4.6 रिक्टर, 12.58 बजे रात * 4 अगस्त 22 - सूरजपुर जिला गंगोटी क्षेत्र 11.57 बजे दिन 3.0 रिक्टर * 14 अक्टूबर 22 - कोरिया जिला 5.28 बजे 4.8 रिक्टर * 1नवम्बर को इसी बेल्ट में जबलपुर में भी धरती हिली थी। प्रातः 8.44बजे, 3.9 रिक्टर

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)