कुशवाहा समाज के द्वारा 3 सितम्बर को मनायी जायेगी भगवान कुश जयंती....
By -
अगस्त 28, 2023
0
सूरजपुर। कुशवाहा युवा एकता कल्याण मंच सरगुजा संभाग द्वारा 3 सितम्बर रविवार को सूरजपुर स्थित मंगल भवन में कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा। ज्ञात हो कि समाज द्वारा प्रतिवर्ष भगवान कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी 3 सितम्बर को भगवान कुश की जयंती मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत में सुबह 10 से 11.30 बजे तक पूजन किया जायेगा, तत्पश्चात 11.30 से 1 बजे तक परिचय एवं स्वागत कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3.30 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, मेहंदी, खो-खो, चित्रकला, कुर्सी दौड़ (बच्चों एवं महिलाओं के लिये) कराया जायेगा। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले समाज के लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
कुशवाहा युवा एकता कल्याण मंच द्वारा इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
Tags:




