अंबिकापुर के सुने घर से 45 लाख का सोने का जेवर चोरी कर दो कबाड़ियों ने कमर जितना गढ्ढा खोदकर गाड़ा.... नशीली दवाओं के बड़े खेप का आर्डर दे चढ़े पुलिस के हत्थे.....
By -
अगस्त 28, 2023
0
अंबिकापुर। शहर के विजय मार्ग निवासी सेवानिर्वित प्राचार्य गोविन्द प्रसाद मिश्रा के सुने मकान का ताला तोड़ करीब 45 लाख रुपए मूल्य का सोने का जेवर और दो लाख बीस हजार रूपए नगद चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर सारा जेवर और एक लाख रुपए से अधिक नगद रकम बरामद करने में सफलता पाई है। आरोपियों ने सोने का जेवर स्टील के डिब्बे में बंद कर सुरजपुर जिले में कमर जितना गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया था। पकड़े गए दोनो आरोपी कबाड़ बिनते थे और नशा का सेवन करते थे। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, एसडीओपी अखिलेश कौशिक, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामले को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी सहायता से मामले के संदेहियो की पहचान कर धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किये गए थे, पुलिस टीम मामले के दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपना नाम राहुल पैकरा गजेंद्र प्रसाद पैकरा, 23 वर्ष निवासी लहपटरा लखनपुर हाल मुकाम गुदरी गली अम्बिकापुर, राहुल साहू उर्फ़ कल्लू कबाड़ी पिता रामअवतार साहू 26 वर्ष निवासी साहू गली सूरजपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताये कि मकान मे किसी व्यक्ति के ना होने की अंदेशा पर 2, 3 दिन पूर्व मकान की रेकी कर 19 अगस्त की देर रात घर के अंदर घुसकर मुख्य ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित किये हैं, आरोपियों द्वारा घर से सोने चांदी के आभूषण सहित नगद चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपियों द्वारा चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
आरोपियों की निशानदेही पर 109600रुपये नगद, 6 नग सोने का बिस्किट, 1 जोड़ी सोने का कंगन,सोने का चूड़ी 1 नग,सोने का हार 1 नग, सोने का चैन 1 नग,सोने कि मांगटिका 1 नग, सोने का अंगूठी 1 नग ,चांदी का करधन 1 नग, चांदी का सिक्का 7 नग, सीसीटीवी का डीवीआर कुल किमती लगभग 45 लाख रुपये बरामद किया गया हैं, घटना के दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला सरगुजा एवं जिला सूरजपुर मे चोरी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, आरोपी आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं।कार्यवाही मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, विशेष पुलिस टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, बृजेश राय, राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा,इदरीश खान, जयदीप सिंह, रुपेश महंत, शिव राजवाड़े, पुनेश्वर कश्यप, मोतीलाल केरकेट्टा, उमेश गुप्ता, रत्नेश वर्मा एवं जिला सूरजपुर से संदीप शर्मा, राम कुमार नायक, अनिल शर्मा शामिल रहे
Tags:




