भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी बड़ी सूची जारी करने की तैयारियों के बीच कांग्रेस खेमे में भी हलचल बढ़ी.... डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से टिकिट की सिफारिश के लिए रविवार को देर रात तक नेताओं , कार्यकर्ताओं की कोठी घर में लगी रही भीड़...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निवास कोठीघर में रविवार को देर रात तक कांग्रेस की टिकिट के लिए नेताओं का तांता लगा। जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर से टिकट की सिफारिश के लिये बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंचे। भाजपा द्वारा प्रदेश के 90 में से 21 विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के द्वारा सप्ताह भर के भीतर उम्मीदवारों की दूसरी बड़ी सूची घोषित किए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद कांग्रेस खेमे में भी हलचल बढ़ गई है। राजधानी रायपुर से लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास कोठी घर तक टिकिट की सिफारिश के लिए संभावित उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ रही है। कोठी घर में टीएस बाबा जिंदाबाद के नारों के बीच कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की भीड़ बनी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)