हवा के झोंके के साथ आ रही दुर्गंध की दिशा में आगे बढ़े लोगों ने जब कुंए के भीतर झांका तो उड़ गए होश.... युवक - युवती की पानी में तैरती मिली लाश... एफएसएलअधिकारियों ने 48 घंटे पहले मौत होने लगाया अनुमान....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। हवा के झोंके के साथ आ रही दुर्गंध की दिशा में आगे बढ़े लोगों ने जब कुंए के भीतर झांका तो होश उड़ गए। कुंए के भीतर अज्ञात युवक और युवती का शव तैर रहा था। इन दोनों की मौत के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में अग्रसेन चौक से जिला अस्पताल मार्ग में कोठी घर के समीप हुई। घटना स्थल के आसपास रहने व व्यवसाय करने वाले लोगों के द्वारा पुलिस को यह जानकारी दी गई है कि दोनो मृतक साथ में रहते थे और कबाड़ बिन गुजारा करते थे। दोनो के शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने की बातें भी सामने आई है। यह हत्या है अथवा हादसा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि एफएसएल अधिकारी के द्वारा करीब 48 घंटे पहले दोनो की मौत होने का अनुमान लगाया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इधर देर शाम तक घटना स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)