मनेन्द्रगढ़ स्टेशन के रेलवे इंस्टीट्यूट में शिविर लगा 335 कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य जांच, 93 को लगा टिटनेस इंजेक्शन....

मनेन्द्रगढ़ स्टेशन के रेलवे इंस्टीट्यूट में शिविर लगा 335 कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य जांच, 93 को लगा टिटनेस इंजेक्शन....

khabrigullak.com
By -
0
मनेंद्रगढ़ । रेलवे कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने तथा उन्हें कार्यस्थल के पास ही स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस तारतम्य में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में मंडल के मनेन्द्रगढ़ स्टेशन के रेलवे इंस्टीट्यूट में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में बिलासपुर मंडल के शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशयन द्वारा जांच की गई | शिविर में विभिन्न विभागों के 335 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 93 कर्मचारियों का टेटनेस वैक्सीन का टीकाकरण किया गया साथ ही 10 कर्मचारी के यूएमआईडी कार्ड का नवीनीकरण तथा 01 कर्मचारी का नया यूएमआईडी कार्ड बनाया गया | इस प्रकार 335 कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया | शिविर में मधुमेह एवं रक्तचाप जांच तथा दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई | इस दौरान विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई | इसके साथ ही डाक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, इससे होने वाली हानि तथा परहेज तथा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां एवं परामर्श देकर जागरूक किया गया | शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँ. सुमित प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनेद्रगढ़ डॉ शांतिपूर्ति, शिशु रोग विशेषज्ञ डाँ. अभिषेक, वरि.मंडल चिकित्सा अधिकारी डाँ .कनुप्रिया, सामान्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुणा बेग, फिजिशयन डॉ जगन्नाथ, एवं डाक्टरों की टीम के अलावा स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)