छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर के साथ दिग्गज नेता शुक्रवार को जिला कार्य समिति सरगुजा की बैठक में होंगे शामिल... दो दिवसीय प्रवास पर कार्यकर्ताओं को देंगे एकजुटता और जीत का मंत्र....
By -
अगस्त 24, 2023
0
अंबिकापुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर 25 अगस्त को दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर अंबिकापुर पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि श्री माथुर शुक्रवार की शाम संकल्प भवन में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि श्री माथुर के साथ भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने जिला कार्यसमिति बैठक
में शामिल होने कार्यकर्ताओं से अपील की है।
Tags:




