सीतापुर विधानसभा के मैनपाट में भाजपाइयों ने दिखाई ताकत... प्रदेश की कांग्रेस सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ वादाखिलाफी, क्षेत्र की उपेक्षा और भ्रष्टाचार का आरोप लगा किया प्रदर्शन....

सीतापुर विधानसभा के मैनपाट में भाजपाइयों ने दिखाई ताकत... प्रदेश की कांग्रेस सरकार और कैबिनेट मंत्री के खिलाफ वादाखिलाफी, क्षेत्र की उपेक्षा और भ्रष्टाचार का आरोप लगा किया प्रदर्शन....

khabrigullak.com
By -
0
मैनपाट। (महेश यादव)।भाजपाइयों ने आज गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय मैनपाट में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ गरीब हितग्राहियों के राशन में कटौती और भ्रष्टाचार किए जाने , जनता के साथ वादा खिलाफी किए जाने सहित अन्य आरोप लगा जमकर नारेबाजी की। धरना के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरना और आमसभा को संबोधित कर भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि फर्जी राजीव युवा मितान क्लब द्वारा पूरे प्रदेश भर में करोड़ो रुपये का गबन किया है सरकारी पैसे के उपयोगिता का भौतिक सत्यापन कराया जावे। भाजपाइयों द्वारा आरोप लगाया गया कि क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री द्वारा स्वेच्छा अनुदान मद में टैक्स देने वाले अमीर लोगों के परिजनों में बांट किया गया है जिसकी जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। ग्राम कुदारीडीह से बरिमा तक का सड़क, पैगा से नानदमाली, नर्मदापुर से पेंट, देवगढ़ के पास पुलिया निर्माण, सुपलगा, कदनई में पुलिया का निर्माण मंत्री के घोषणा के बाद भी नहीं किया गया। नर्मदापुर से दातीदाब तक एवं बरिमा से उरगा तक कमलेश्वरपुर एकलव्य स्कूल से पथरई चर्च तक सड़क निर्माण घोषणा करने के बाद भी अभी तक निर्माण नहीं किया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि परम्परागत वन निवासियों का पट्टा नहीं बनाया जा रहा है ।अस्पतालों में गरीबों को दवाई नहीं मिल रही है और जो मिल भी रही है वो गुणवत्ताविहीन है। कृषि विभाग द्वारा कोई भी बीज नहीं मिल रही है और उद्यान विभाग द्वारा आलू खेती की रकबा को बढ़ाने हेतु पूर्व मिल रहे आलू बीज को देना बन्द कर दिया गया। आरोप लगाया गया कि सहकारी समिति द्वारा कम्पोस्ट खाद जबरन किसानों को दिया जा रहा है जो बालू एवं मिट्टी मिलाकर दिया जा रहा है जो गुणवत्ता विहीन है। रेडी-टू-इट फूड कार्य को महिला समूह से छिन लिया गया है। वृद्धा पेंशन 1000 रूपये अभी तक नहीं दिया गया है। सीएमडीसी कम्पनी द्वारा मजदूरों को कम मजदूरी दि जा रही है साथ खदान नियमित नहीं चलाया जा रहा है एवं मजदूरों को नियमित काम नहीं दिया जा रहा है। गौठानों में फर्जी गोबर खाद खरीददारी हो रही है । प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत् गरिबों का आवास नहीं दिया जा रहा है। जिनका आधा-अधुरा है दर-दर भटक रहे हैं। आज तक पैसा नहीं डलाया गया है। मैनपाट में सीएमडीसी के ठेकेदार के द्वारा स्टाप एवं मजदूर के पेमेंट में सौतेला व्यहार किया जा रहा है। किसानों की लीज में ली हुई जमीन को समतलीकरण कर किसानों को अवगत करायें। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपाई और ग्रामीण उपस्थित थे। इधर विधानसभा चुनाव के पूर्व सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने से कांग्रेसियों की चिंता भी बढ़ गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)