दुकान का शटर आधा खुला देख समान लेने शोर मचाता रहा ग्राहक... परेशान हो फोन लगाया तो भागता पहुंचा दुकानदार... दुकान का नजारा देख फटी रह गई आंखे.... चोरों ने नगदी सहित खंगाल दिया डेढ़ लाख का सामान...
By -
अगस्त 24, 2023
0
मैनपाट। (महेश यादव)। दुकान का आधा शटर खुला देख समान लेने कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई बाहर नही आया तब एक ग्राहक ने व्यवसाई को फोन लगा बाहर आने कहा मगर व्यवसाई दुकान के भीतर से नहीं बल्कि घर से भागता हुआ पहुंचा और दुकान का नजारा देखा तो दंग रह गया। चोरों ने ताला तोड़ सारा दुकान ही खंगाल दिया था। ग्राहक ने समान के लिए फोन लगाया तो दुकान में चोरी का खुलासा हुआ। कुनिया निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि गांव के ही चौराहे पर वह किराना और कपड़ा दुकान का संचालन करता है। दो दिनों पूर्व चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने नगद 6 हजार रूपए और डेढ़ लाख रुपए मूल्य का सामान पार कर दिया। व्यवसाई के द्वारा बिहार क्षेत्र से पहुंचे तीन मिस्त्री के खिलाफ चोरी का संदेह जाहिर किया है। चोर दुकान में लगा सीसी टीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए। पुलिस संदेहियो की तलाश कर रही है।
Tags:




