प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनः महामंत्री बने द्वितेंद्र मिश्रा..... प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने की घोषणा....
By -
अगस्त 24, 2023
0
अंबिकापुर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के नयी कार्यकारणी का सूची जारी होना प्रारंभ हो गया है। 24 अगस्त को पीसीसी के महामंत्री, सचिव और कार्यकारी कमेटी की सूचि जारी हो गई है। जिसमें सरगुजा से द्वितेंद्र मिश्रा प्रदेश महामंत्री के पद पर पुनः चुने गए हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकारणी में भी वे प्रदेश महामंत्री के पद पर थे। द्वितेंद्र मिश्रा लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख रहे हैं। वो वर्तमान में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में एमआईसी सदस्य भी हैं।
Tags:




