छत्तीसगढ़ में फिर कांपी धरती..... इस इलाके में भूकंप के झटके से मचा हड़कंप... रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता.....

छत्तीसगढ़ में फिर कांपी धरती..... इस इलाके में भूकंप के झटके से मचा हड़कंप... रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई तीव्रता.....

khabrigullak.com
By -
0
कोरबा। 13 अगस्त को आज कोरबा क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए और किसी बड़ी आपदा की आशंका से घरों से बाहर भागे। भूकंप से किसी तरह की क्षति नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। भूकंप का केंद्र कोरबा मड़ई क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई। जिसकी गहराई करीब पांच किमी दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई साल में भूकंप की यह लगातार चौथी या पांचवी घटना है। इससे पहले अंतिम बार अंबिकापुर के सैनिक स्कूल के पास भूकंप का केंद्र दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर लोगों ने भूकंप महसूस किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)