पुलिस ने संदिग्ध किरायेदारों की पड़ताल की तो गांजा और शराब कारोबारी चढ़े हत्थे.... 60 से अधिक किरायेदारों से की गई पुछताछ.... आधा दर्जन भेजे गए जेल.....

पुलिस ने संदिग्ध किरायेदारों की पड़ताल की तो गांजा और शराब कारोबारी चढ़े हत्थे.... 60 से अधिक किरायेदारों से की गई पुछताछ.... आधा दर्जन भेजे गए जेल.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली, गांधीनगर, मणिपुर की संयुक्त टीम के द्वारा विशेष अभियान चला संदिग्ध किरायेदारों की जांच की। अभियान के दौरान गांजा और अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने में सफलता पाई गई। जांच अभियान के दौरान शहर में किरायदारो से पूछताछ करने पश्चात 60 युवको द्वारा संतोषप्रद जवाब नही देने पर पुलिस टीम द्वारा सम्बंधित थाना लाकर पूछताछ किया गया, बाद वैध पहचान पत्र पेश करने पर 52 युवको को समझाईस देकर छोड़ा गया एवं 8 युवको पर सरगुजा पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं। सरगुजा पुलिस के सघन चेकिंग मे सत्तीपारा दीवान तालाब के पास मे एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध गतिविधि करने लगा जिसे पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम मेघा राम दास आत्मज ठेपा दास उम्र 42 वर्ष साकिन दीवान तालाब सत्तीपारा का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिस पर थाना कोतवाली मे अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, एक अन्य मामले मे दीवान तालाब सत्तीपारा के पास एक संदिग्ध को पकड़ा गया जो पूछताछ मे अपना नाम विजय नामदेव उर्फ बाबू पिता स्व. नकुल नामदेव 45 वर्ष निवासी सत्तीपारा अम्बिकापुर का होना बताया, आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया हैं, मामले के आरोपी के विरुद्ध सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, एवं सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना गांधीनगर मे अवैध महुआ शराब बिक्री करने के मामले मे 1 प्रकरण दर्ज किया गया हैं जिसमे आरोपियाँ से 2 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं, एवं थाना मणिपुर मे अवैध महुआ शराब बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज किया गया हैं जिसमे आरोपियाँ के कब्जे से 20 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया गया हैं, मामले मे आरोपियाँ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल,प्रतीक्षा बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय,अलंगो दास, नवल किशोर दुबे, संजय गुप्ता,आरक्षक ऋषभ सिंह,अतुल शर्मा इदरीश खान शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)