मैनपाट में तिब्बती शरणार्थी से प्रेम विवाह रचाने वाली मझवार महिला की तालाब में शव मिलने से सनसनी... कैंप नंबर 6 में हुई घटना.... नशे में गिरने से डूबने की आशंका... स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से पोस्टमार्टम करने में सुबह से हो गया शाम.....
By -
अगस्त 21, 2023
0
मैनपाट(महेश यादव)। कमलेश्वरपुर थाना के तिब्बती कैंप क्रमांक 6 निवासी फूलवती मझवार पति केंजिन केलसेन 40 वर्ष का कैंप परिसर के ही तालाब में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि केंजिन ने फूलवती से प्रेम विवाह किया था। उनका एक पुत्र भी है जो आर्मी में है। बताया जा रहा है कि फूलवती मझवार शराब के नशे में रविवार को घर से निकली थी और वापस नही लौटी, सुबह गांव के ही तालाब में उसका शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः फिसलने से वह गिरी होगी और गहरे पानी में समा गई होगी। इधर स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम करने में सुबह से शाम हो गया। जिससे परिजनों में रोष भी देखा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Tags:




