मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के युवाओं से तीन घंटे करेंगे भेंट मुलाकात और संवाद .... अंबिकापुर के हॉकी स्टेडियम में होगा आयोजन..... कांग्रेस के संकल्प शिविर को भी करेंगे संबोधित....

मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के युवाओं से तीन घंटे करेंगे भेंट मुलाकात और संवाद .... अंबिकापुर के हॉकी स्टेडियम में होगा आयोजन..... कांग्रेस के संकल्प शिविर को भी करेंगे संबोधित....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान स्थित हॉकी स्टेडियम परिसर में संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात कर सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से निकलकर दोपहर 12. 10 बजे सरगुजा के दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12. 25 बजे पीजी कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12. 30 बजे से 2:30 बजे तक सरगुजा सम्भाग के युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2. 45 बजे स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम कॉलेज, केशवपुर का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3.10 बजे शहर के खरसिया मार्ग स्थित नारायणी परिसर में कांग्रेस के संकल्प शिविर में शामिल होंगे, इसके बाद दोपहर 4. 25 बजे मां महामाया एयरपोर्ट से दरिमा से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)